{"_id":"66199580701a449922016ca9","slug":"chhetran-schools-boundary-wall-declared-unsafe-danger-of-accident-una-news-c-93-1-ssml1048-121822-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: छेत्रां स्कूल की चहारदीवारी असुरक्षित घोषित, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: छेत्रां स्कूल की चहारदीवारी असुरक्षित घोषित, हादसे का खतरा
Sat, 13 Apr 2024 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छेत्रां का निरीक्षण करते उच्च शिक्षा उपनिदेशक राजेन्द्र कौशल व अ
चहारदीवारी के पास न जाएं विद्यार्थी, अध्यापक रखें विशेष ध्यान : राजेंद्र कौशल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 की शुरुआत से ही शिक्षा विभाग ने निरीक्षण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को उच्च शिक्षा उपनिदेशक राजेन्द्र कौशल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छेत्रां का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में चहारदीवारी की खस्ताहालत देख उसे असुरक्षित घोषित किया गया। इसके साथ स्कूल प्रशासन को विद्यार्थियों काे चहारदीवारी के पास न जाने के दिशा-निर्देश दिए गए।
जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2024-25 की शुरुआत से ही स्कूल शिक्षा विभाग विभिन्न मुद्दों विद्यार्थियों की सुरक्षा, मिड-डे मील, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा स्तर, स्कूल रिकॉर्ड संबंधी दस्तावेज, साफ-सफाई, अनुशासन इत्यादि मुद्दों को लेकर स्कूलों का निरीक्षण कर रहा है। इस बीच उच्च शिक्षा विभाग की निरीक्षण टीम ने शिक्षा उपनिदेशक राजेन्द्र कौशल के नेतृत्व में हरोली क्षेत्र के छेत्रां स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने मिड-डे मील, स्कूल इमारत और खेल मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में चहारदीवारी की हालत खस्ता पाई गई, जिससे दीवार किसी भी समय गिर सकती है।
वहीं, दीवार के साथ सड़क भी गुजरती है। ऐसे में हर समय वहां हादसे खतरा बना हुआ है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक राजेन्द्र कौशल ने बताया कि छेत्रां स्कूल की चहारदीवारी बच्चों के लिए खतरा पाई गई। उन्होंने बताया कि चहारदीवारी के सड़क के नजदीक होने के कारण उसमें काफी दरारें आ गई हैं। इससे विद्यार्थियों का दीवार के पास जाना सुरक्षित नहीं है। राजेन्द्र कौशल ने स्कूल प्रशासन को विद्यार्थियों का चहारदीवारी के पास जाने और घूमने पर पाबंदी लगाने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर टीम सदस्य वरिष्ठ सहायक वरुण पाठक, दिनेश कुमार, जिला नोडल अधिकारी पुष्पा रानी तथा राकेश कुमार सहित स्कूल प्रधानाचार्य अलका कपिला, प्रमोद कुमार प्रवक्ता, प्रवीन कुमारी क्लर्क, ग्राम पंचायत प्रधान विकास राणा एवं एसएमसी प्रधान प्रमोद कुमार उपस्थित रहे।