{"_id":"661c3a1ff3ecf8dc3d02e386","slug":"cheating-worth-lakhs-in-the-name-of-selling-electronic-goods-at-half-price-una-news-c-93-1-ssml1048-121989-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आधे दाम में इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आधे दाम में इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने के नाम पर लाखों की ठगी
Mon, 15 Apr 2024 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 15 Apr 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
थाना अंब के तहत लम्मा पंगा गांव में एक शातिर ने लोगों को ठगा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। क्षेत्र के लम्मा पंगा गांव में एक शातिर व्यक्ति कई लोगों को इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान बेचने के नाम पर लाखों की ठगी कर चंपत हो गया। आधे दाम पर इलेक्ट्रॉनिक चीजें देने के वादे पर भरोसा कर कई लोगों ने एडवांस में पैसा दिया था। ठगी का शिकार हुए कुछ लोगों की तरफ से इस संबंध में अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत ग्राम पंचायत सपौरी के लम्मा पंगा गांव में लगभग ढाई-तीन महीने पहले एक व्यक्ति रहने आया था। वह स्थानीय लोगों से इस कदर घुल मिल गया कि उनके बच्चों के साथ क्रिकेट खेलता था। लोगों के घरों में आकर पारिवारिक मित्रों जैसा व्यवहार करता था। उसने धीरे-धारे लोगों से संपर्क बढ़ाए और उन्हें विश्वास दिलाया कि वह एक डिलीवरी कंपनी के लिए काम करता है और उसे यह सामान लोगों के मुकाबले सस्ती दर पर मिल जाता है। इस सामान को वह आधे दाम पर लाकर लोगों को दे सकता है। उसने रियायती दामों पर बढ़िया एसी, एलईडी, फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित अन्य सामान दिलवा देने की बात कर क्षेत्र के कई लोगों से काफी पैसा जमा कर लिया और लोगों से कहा कि मार्च महीना खत्म होने के बाद वह सबको सामान लाकर दे देगा। लोगों ने उस पर विश्वास करके एडवांस में उसके पास पैसा जमा करवा दिया। उसने लोंगो का भरोसा जीतने के लिए उन्हें 31 मार्च के बाद सामान दिए जाने का यकीन दिलवाया था, लेकिन अप्रैल महीना शुरु होने से पहले ही वह व्यक्ति गांव से गायब हो गया।
इसके बारे में लोगों काे कोई भी जानकारी नहीं थी कि वह अब उसे कहां तलाश करेंगे। इसके बाद गांव के ही तीन लोगों ने इस संबंध में अंब थाना में शिकायत की है। स्थानीय निवासियों में नजीर मोहम्मद ने बताया कि उसने वाशिंग मशीन के लिए उसे पैसा दिया था। शखी मोहम्मद निवासी गंगोटी लम्मा पंगा ने बताया कि उससे उसने 15 हजार रुपये की एलईडी के लिए 7000 रुपये एडवांस में दिए, लेकिन अप्रैल महीना शुरू होने से पहले ही किसी को बिना कुछ बताए ही वह गायब हो गया।
विज्ञापन
एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। शिकायत बारे जांच पड़ताल की जा रही है।