फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cheated of Rs 10.50 lakh by luring work from home

Una News: वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर 10.50 लाख रुपये ठगे

Fri, 19 Jul 2024 03:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 19 Jul 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 10.50 lakh by luring work from home
ऊना। अंब क्षेत्र के एक युवक से वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर 10.50 रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने यह धोखाधड़ी युवक को भरोसे में लेकर की। जब युवक ने बड़ी राशि का निवेश किया तो आरोपियों ने उसे नहीं लौटाया। इसके बाद युवक को धोखाधड़ी का अहसास हुआ। युवक की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करुण शर्मा निवासी गांव कटौहड़ कलां तहसील अंब, जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे तीन जून 2024 को सोशल मीडिया एप पर नीना धर्माजन की तरफ से वर्क फ्रॉम होम का मैसेज आया, जिसको लेकर वह सहमत हो गया। आरोपियों ने उसे एक डेमो आईडी चलाने के लिए दी, जिसमें उसका काम एक वेबसाइट पर रिव्यू देने का था। इसी रिव्यू के बदले उसे पैसे आने थे। इस दौरान उसने पहले दिन आरोपियों के बताने पर 10000 रुपये जमा करवाए, जिसका उन्हें 12000 आ गया था। अगले दिन उसने 13000 और जमा करवाया। इस पर उसे 25000 आ गए। तीसरे दिन उसने एक लाख रुपये जमा करवाए, लेकिन उसके बाद आरोपी आनाकानी करने लगे और उसे कहा कि आपको 8,30,416 रुपये और जमा करवाने पडेंगे। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि 2,18,485 और जमा करवाने पडेंगे। इस दौरान उसने 6,38,169 जमा करवाए, जिसके बाद उसने अपनी आईडी से पैसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने कहा कि इतनी राशि एक साथ नहीं निकल सकती। उसकी राशि अटक गई है और निकलवाने के लिए छह लाश रुपये और जमा करवाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने छह लाख जमा नहीं करवाए, तो आरोपियों ने उसकी राशि नहीं लौटाई। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है। उन्होने कहा कि जिले में ऑनलाइन धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ रहे हैं। लोग जल्दी व आसानी से पैसा कमाने के चक्कर में लाखों की धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। इससे बचें और अनजान लोगों पर भरोसा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed