{"_id":"69daa25515565b6ff206dd3c","slug":"cheap-medicine-shop-opened-in-civil-hospital-gagret-una-news-c-93-1-una1002-187845-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सिविल अस्पताल गगरेट में खुली सस्ती दवाइयों की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सिविल अस्पताल गगरेट में खुली सस्ती दवाइयों की दुकान
Sun, 12 Apr 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। महंगी दवाओं के खर्च से परेशान गगरेट क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब सिविल अस्पताल गगरेट में न केवल बेहतर उपचार मिलेगा बल्कि सस्ती दरों पर दवाएं भी उपलब्ध होंगी। विधायक राकेश कालिया के प्रयासों से यहां हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम की सस्ते दाम की दवाओं की दुकान का शनिवार को विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस नई सुविधा के शुरू होने से मरीजों को अब बाजार की तुलना में कम कीमत पर दवाएं मिल सकेंगी। लंबे समय से अस्पताल में सस्ती दवाओं की दुकान की कमी महसूस की जा रही थी। यहां न तो जन औषधि केंद्र स्थापित हो पाया था और न ही मरीजों के लिए किफायती दवाओं की कोई व्यवस्था थी।
रोगी कल्याण समिति की बैठक में समिति सदस्य देवेंद्र सूद ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था जिसके बाद विधायक राकेश कालिया ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार के समक्ष मामला रखा। सरकार के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम को यहां सस्ती दवाओं का स्टोर स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
निगम ने प्रक्रिया पूरी करते हुए स्टोर के संचालन के लिए टेंडर आमंत्रित किए, जिसके बाद इसका संचालन हमीरपुर की एक फर्म को सौंपा गया। शनिवार को पूजा-अर्चना के साथ विधायक राकेश कालिया ने स्टोर का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। इस मौके पर विधायक राकेश कालिया ने कहा कि अब मरीजों को उपचार के साथ-साथ उपचार में उपयोग होने वाली दवाएं और सर्जिकल सामान भी सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगे।
उन्होंने बताया कि सर्जिकल आइटम्स पर करीब 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी जबकि दवाओं पर भी 10 प्रतिशत से अधिक की रियायत मिलेगी। उन्होंने स्टोर संचालकों से अपील करते हुए कहा कि वे अति निर्धन परिवारों को दवाओं में अतिरिक्त छूट प्रदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज पराशर, अस्पताल इंचार्ज डॉ. शिवा लखनपाल, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कंवर, पूर्व जिला परिषद सदस्य अश्वनी ठाकुर, राजेंद्र जसवाल, विष्णु गर्ग, अजय पाल सिंह, आशीष शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।