फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chauki Manyar college to be built spending rupees 13 crore in Amb

चौकी मन्यार में 13.33 करोड़ से बनेगा नया कॉलेज भवन

Sun, 03 Jul 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chauki Manyar college to be built spending rupees 13 crore in Amb
गोपाल शर्मा
विज्ञापन

अंब (ऊना)। चौकी मन्यार में 13.33 करोड़ रुपये की लागत से कॉलेज के नए भवन का निर्माण किया जाएगा। नए भवन के बनने से चौकी मन्यार जोल, बड़ूही, तलमेहड़ा सहित बंगाणा और अंब विकास खंड के कई क्षेत्रों के सैकड़ों विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
वर्तमान में कॉलेज को स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के आठ कमरों में चलाया जा रहा है। इसमें कला और वाणिज्य संकाय की कक्षाएं अस्थायी तौर पर संचालित की जा रही हैं। नए भवन के निर्माण से कॉलेज में विज्ञान विषय की कक्षाएं चलाए जाने का भी मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। इसके लिए अभी भी विद्यार्थियों को अंब, ऊना अथवा बंगाणा कॉलेज जाना पड़ता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भवन निर्माण के लिए चयनित भूमि शिक्षा विभाग के नाम होने के बाद बहुमंजिला भवन का नक्शा और एस्टिमेट तैयार किया जा चुका है। लगभग साढ़े नौ करोड़ का बजट भी स्वीकृत किया जा चुका है। उम्मीद है जल्द ही प्रस्तावित भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए भवन के भूतल पर स्टोर, कैंटीन, गैस स्टोर, पेयजल, प्रयोगशाला तैयार की जाएगी। लड़के व लड़कियों के लिए दो कॉमन रूम, यूनिवर्सिटी परीक्षा संबंधी सामान के लिए स्टोर रूम, केमिस्ट्री लैब, अटेंडेंट रूम भी तैयार किया जाएगा। इसके अलावा लैब स्टोर, संगीत के लिए एक कमरा, स्टाफ रूम, खाना खाने के लिए अलग कमरा, स्काउट एंड गाइड रूम, म्यूजियम कम डार्क रूम, कॉरीडोर और ड्राइंग रूम रहेगा।
पहली मंजिल पर 60 विद्यार्थियों की क्षमता वाली तीन कक्षाएं, कार्यालय, फीस काउंटर, पेयजल, लैब, 40 विद्यार्थियों की क्षमता वाली तीन कक्षाएं, आईसीटी लैब, प्रिंसिपल कार्यालय, शौचालय की सुविधा रहेगी।
दूसरी मंजिल पर 60 विद्यार्थियों की क्षमता वाली तीन कक्षाएं, स्टोर, एनसीसी के लिए एक कमरा तैयार किया जा रहा है। इस मंजिल में खेलों का सामान रखने के लिए एक कमरा, पेयजल व्यवस्था, लैब, 40 विद्यार्थियों की क्षमता वाली तीन कक्षाएं, रिकॉर्ड रूम, पुस्तकालय, एनएसएस के लिए कमरा, बहुउद्देश्यीय हॉल, कॉरिडोर तैयार किया जाएगा।
कॉलेज के नए भवन के निर्माण के बाद बेहतर शैक्षणिक आधारभूत संरचना मिल पाएगी। इससे कॉलेज में विज्ञान की कक्षाओं के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और एनसीसी जैसी सुविधाएं भी शुरू हो पाएंगी।
केसी मिन्हास
प्राचार्य, चौकी मन्यार कॉलेज।
चौकी मन्यार जैसे सुदूर क्षेत्र में कॉलेज तक पहुंचना विद्यार्थियों के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहता है। अब क्षेत्र में सभी सुविधाओं से लैस कॉलेज के निर्माण से युवाओं को घर द्वार पर ही शहरों के स्तर की शैक्षणिक लाभ मिल पाएंगे।

बलबीर सिंह
विधायक, चिंतपूर्णी।
कॉलेज के लिए 13.33 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान है। इसमें से 9.49 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। कॉलेज के नए भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
महेंद्र पाल भाटिया
एसडीओ, पीडब्ल्यूडी विभाग जोल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed