फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   charas captured in una

प्रवासी से चरस और गांजा बरामद

Sun, 14 Jun 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरोली/पंजावर(ऊना)।
ब्यूरो/अमर उजाला, हरोली/पंजावर(ऊना)। Updated Sun, 14 Jun 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
हरोली/पंजावर(ऊना)। पंडोगा पुलिस ने खड्ड गांव में एक प्रवासी से चरस और गांजा बरामद किया है। हालांकि आरोपी पुलिस को देखते ही मौके से फरार होने में सफल रहा। आरोपी की पहचान पटना निवासी राम पदार्थ के रूप में हुई है। मौके से पुलिस ने 700 ग्राम चरस एवं 750 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पंडोगा पुलिस चौकी इंचार्ज ज्ञान चंद, हैड कांस्टेबल रणजीत सिंह, कपिल देव शर्मा, आनंद सिद्धू, महिला आरक्षी वंदना पर आधारित टीम अवैध खनन चैकिंग की ड्यूटी पर खड्ड गांव स्थित स्वां नदी के पास मौजूद थी। इसी दौरान जब पुलिस टीम 2 स्थानीय लोगों से बातचीत कर रही थी तो उसी समय कुछ दूरी पर स्वां की तरफ से एक व्यक्ति आया जिसके हाथ में हरे रंग का कैरी बैग था। पुलिस को देखते ही उक्त व्यक्ति ने हाथ में पकड़े कैरी बैग को झाड़ियों में फेंक दिया एवं मौके से भाग निकला। पुलिस ने बैग उठाया और उसे चैक करने पर बैग में से 700 ग्राम चरस एवं 750 ग्राम गांजा बरामद किया। इसके साथ बैग में से राम पदार्थ के नाम की इंडियन बैंक की पटना ब्रांच की पासबुक बरामद हुई। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। उक्त आरोपी करीब 5 साल से खड्ड स्थित झोपड़ी में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed