फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Challans issued to 13 shopkeepers;58,000 in fines collected.

Una News: 13 दुकानदारों के काटे चालान, 58 हजार रुपये वसूला जुर्माना

Fri, 25 Sep 2026 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 25 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Challans issued to 13 shopkeepers;58,000 in fines collected.
ऊना। जिला के व्यापारियों को एमआरपी से अधिक दाम वसूलना महंगा पड़ा है। माप-तौल विभाग के पास बार-बार आ रही एमआरपी से अधिक वसूली की शिकायतों के बाद कार्रवाई धरातल पर अमल में लाई गई है। विभागीय कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा है। जिलेभर के विभिन्न बाजारों में दुकानदारों के चालान काटे गए हैं और विभागीय समझौते के तहत निपटारा किया गया है और कारोबारियों से नियमों के विपरीत कारोबार किए जाने की सूरत में 58,000 का जुर्माना वसूल किया है। माप-तौल विभाग ऊना के निरीक्षक राहुल सेठी का कहना है कि तय एमआरपी से ऊपर कोई भी कारोबारी समान नहीं बेच सकता है। अगर ऐसा कहीं पर भी हो रहा है तो उपभोक्ता जागरूक हों और इसकी शिकायत विभाग या प्रशासन के पास करें। उन्होंने बताया कि ओवरचार्जिंग के मामले बदसाली, अंब, अंदौरा में सामने आए हैं। जिसके चलते यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। उपभोक्ताओं को डिब्बाबंद वस्तुओं से लेकर अन्य जो खाद्य सामग्री परोसी जा रही है, उनकी नियमों के तहत जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा डिब्बाबंद वस्तुओं में जो इंडेक्स बाहर प्रकाशित किया गया है। उसके तहत अगर भीतर में भी कोई सम्मान में गड़बड़ी पाई जाती है तो वह भी एक विभागीय नियमों के तहत गड़बड़ का मामला है। ऐसे कारोबारियों पर भी विभाग नियमित तौर पर निगरानी बनाए रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed