फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Challan will be issued if dustbin is not kept in shops

Una News: दुकानों में नहीं रखा कूड़ेदान तो कटेगा चालान

Sun, 31 Dec 2023 05:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 31 Dec 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
Challan will be issued if dustbin is not kept in shops
ऊना। शहर में दुकानों के बाहर कूड़ा फेंकने वालों और दुकानों में कूड़ेदान न रखने वालों के खिलाफ नगर परिषद सख्त कार्रवाई करेगा। नगर परिषद ऊना ने दुकानदारों को जागरूक करने के बाद सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जिसमें उनके चालान काटे जाएंगे। इसके अलावा डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों को भी ऐसे दुकानदारों की उच्च अधिकारियों और वार्ड पार्षदों से जानकारी सांझा करने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ऊना शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर परिषद की तरफ से सभी वार्डोंं में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना चलाई जा रही है। इसके तहत लोगों के घरों और दुकानों से कूड़ा उठाया जा रहा है। मगर कुछ दुकानदार ऐसे हैं जो कूड़ा डालने के लिए अपनी दुकान पर डस्टबिन तक नहीं रख रहे हैं।
विज्ञापन

हालत यह है कि ऐसे दुकानदार शाम के समय दुकान बंद करते वक्त कूड़ा दुकान के बाहर खुले में फेंक देते हैं। ऐसे में नगर परिषद के अलावा सफाई कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब ऐसा करने वालों पर नगर परिषद ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। अब ऐसे दुकानदारों की जानकारी सांझा करने के लिए सफाई निरीक्षक और सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। इन दुकानदारों की जल्द ही सूची तैयार कर इन्हें नोटिस भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इससे पूर्व नगर परिषद ने दुकानदारों को जागरूक करने के लिए सभी वार्डों में विशेष अभियान भी चलाए थे। दुकानदारों को कूड़े को सही प्रकार से रखने, सूखे व गीले कचरे को अलग से रखने के लिए भी जागरूक किया। मगर कुछ दुकानदार नियमों को ताक पर रख रहे हैं। सुबह जब सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने के लिए पहुंचते हैं तो बेसहारा जानवरों ने उस कूड़े को जगह-जगह बिखेर दिया होता है, जिससे एकत्रित करने में कर्मचारियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।


शहर में ऐसे दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जो दुकानों में कूड़ेदान न रखकर सड़क किनारे या गली में ही कूड़ा फेेंक रहे हैं। इसके लिए नगर परिषद आगामी दिनों में नोटिस भेजेगा। कार्रवाई में जुर्माने का भी प्रावधान है।
-पुष्पा देवी, अध्यक्ष, नगर परिषद ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed