फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   chalan

ओवर स्पीड पर 35 और मास्क न पहनने पर 24 चालान

Mon, 21 Dec 2020 05:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
chalan
ऊना। पुलिस ने जिले में जगह-जगह नाकेबंदी कर यातायात नियम तोड़ने वाले 227 वाहन चालकों के चालान किए। ओवर स्पीड पर 35 और 24 चालान मास्क न पहनने पर किए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने 227 में से 215 वाहनों के चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 57,200 रुपये प्राप्त किए गए। 69 चालान बिना हेल्मेट के वाहन चलाने पर, 67 चालान बिना सेफ्टी बेल्ट के वाहन चलाने पर, 17 चालान बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर, नौ चालान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर, तीन चालान यातायात के संकेतों की अवहेलना करने पर, दो चालान बिना बीमा के वाहन चलाने पर, 12 चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन पार्क करने पर, तीन चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करने पर, 35 चालान ओवर स्पीड से वाहन चलाने पर तथा 10 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए हैं। सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 17 लोगों के चालान करके जुर्माने के रूप में 1000 रुपये प्राप्त किए गए।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर फेस मास्क न पहनने पर 24 लोगों के चालान करके 14,400 रुपये जुर्माने के रूप में प्राप्त किए गए हैं। इसके अलावा अवैध खनन करने पर एक वाहन का चालान करके जुमाने के रुप में 15,000 रुपये प्राप्त किए गए हैं। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed