फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chaitanya Sharma was warmly welcomed by drums and chants of Jai Shri Ram echoed from Amb to Bhanjal.

Una News: चैतन्य शर्मा का ढोल-नगाड़ों से जोरदार स्वागत, अंब से भंजाल तक गूंजे जय श्रीराम के जयघोष

Fri, 29 Mar 2024 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 29 Mar 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Chaitanya Sharma was warmly welcomed by drums and chants of Jai Shri Ram echoed from Amb to Bhanjal.
चैतन्य शर्मा बोले- राजेश अंकल का आभार, गगरेट भाजपा ने एकजुटता का दिया परिचय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना )। उपचुनाव में गगरेट से भाजपा उम्मीदवार घोषित कांग्रेस के बागी चैतन्य शर्मा के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही अंब में जुटना शुरू हो गए थे। चैतन्य शर्मा का भाजपा समर्थकों ने ढ़ोल-नगाड़ों की थाप पर स्वागत किया। अंब पहुंचने के बाद चैतन्य शर्मा ने अंदोरा के राम मंदिर में माथा टेका और भंजाल के बड़ा तालाब तक लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे।
गगरेट भाजपा के पदाधिकारियों ने एक मंच पर एकत्रित होकर एकजुटता दिखाई। वहीं, कार्यक्रम में गीत-संगीत का भी खूब दौर चला। भाजपा के उम्मीदवार चैतन्य शर्मा ने पूर्व विधायक राजेश राजेश ठाकुर को अंकल राजेश कहकर सहयोग प्रदान करने के लिए आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित विधायक रणधीर शर्मा, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, सुखराम चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर सिंह, राम कुमार, जिला परिषद सदस्य सुशील कालिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राजू आदि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन




गगरेट भाजपा एकजुट : राजेश ठाकुर

पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लिए कमल निशान ही महत्वपूर्ण है। वहीं, उन्होंने कहा कि गगरेट भाजपा एकजुट है तथा भाजपा की लोकसभा व विधानसभा के उपचुनाव में बड़ी जीत होंगी। पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा आज सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों सहित भाजपा इस उपचुनाव में भी भारी बहुमत से जीत दर्ज करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed