फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chahal Punjab and Bard Nover teams reach the semi-finals

Una News: चहल पंजाब और बार्ड नोवर टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं

Tue, 14 Apr 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 14 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Chahal Punjab and Bard Nover teams reach the semi-finals
जोल(ऊना)। तलमेहड़ा के गांव बही के खेल मैदान में डोगरा चैरिटेबल ट्रस्ट रौणखर द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन रोमांच अपने चरम पर रहा। दिनभर खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ह्यूमन राइट्स युवा विंग के प्रदेश चेयरमैन एवं भाजयुमो राज्य कार्यकारिणी सदस्य अजय ठाकुर उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व उपप्रधान टकोली पंकज रनौत और अशवनी भाटिया विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

अतिथियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यातिथि अजय ठाकुर ने कहा कि खेल ही ऐसा सशक्त माध्यम है, जो युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने भविष्य पर ध्यान केंद्रित करें। इस अवसर पर हुए मुकाबलों में चहल पंजाब और बार्ड नोवर टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है।

अंत में डोगरा चैरिटेबल ट्रस्ट रौणखर के फाउंडर अभिषेक डोगरा, मनीष डोगरा एवं अन्य सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि अजय ठाकुर को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed