फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Central government should provide one army fighter jet in Ghaluwal

Una News: घालुवाल में सेना का एक फाइटर जेट उपलब्ध करवाए केंद्र सरकार

Tue, 27 May 2025 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 27 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Central government should provide one army fighter jet in Ghaluwal
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि घालुवाल में सेना का टैंक स्थापित किया गया है और सेना का एक फाइटर जेट उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया गया है, ताकि उसे क्षेत्र में कहीं प्रदर्शित कर जन-प्रेरणा का माध्यम बनाया जा सके। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बलिदानियों को नमन करते हुए घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि सेना पर देश को गर्व है। पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करना हमारी सेना की अदम्य क्षमता का प्रतीक है। पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों का पोषक देश है और भारत के खिलाफ लगातार साजिशें रच रहा है। ऐसे देश से किसी भी प्रकार की वार्ता केवल शिमला समझौते के तहत द्विपक्षीय आधार पर ही संभव है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो सैनिक सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं, उनके परिजनों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, सतीश बिट्टू, विनोद बिट्टू, एडीसी महेंद्र पॉल गुर्जर, ऊना जिला के पूर्व सैनिक, पंचायत प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed