फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Celebrations strengthen mutual unity: Vivek

उत्सव आपसी एकता को करते हैं मजबूत : विवेक

Fri, 02 Jan 2026 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Celebrations strengthen mutual unity: Vivek
उपमंडल बंगाणा के लाठियानी में आयोजित लाठियानी उत्सव में मौजूद विधायक विवेक शर्मा व अन्य।स्रोत आ - फोटो : मौके पर जांच करते कानूनगो श्यामू व लेखपाल करुणेश।
बोले, शहीद भगत सिंह क्लब लठियाणी का हर कार्य सराहनीय, गायकों ने नचाया पंडाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लठियाणी (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के लठियाणी में आयोजित लठियाणी उत्सव में विधायक विवेक शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। आयोजनकर्ता शहीद भगत सिंह मेमोरियल क्लब लठियाणी के सदस्यों ने विधायक विवेक शर्मा का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि लठियाणी उत्सव जैसे सामाजिक आयोजन आज के समय में समाज की बहुत बड़ी आवश्यकता हैं। ऐसे उत्सव न केवल हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारे और एकता को भी मजबूत करते हैं।
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि युवा वर्ग को नशे से दूर रहकर ऐसे सकारात्मक और सांस्कृतिक उत्सवों का हिस्सा बनना चाहिए। नशा समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए घातक है, जबकि खेल, संस्कृति और सामाजिक आयोजनों से जुड़कर युवा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगा सकते हैं।
विज्ञापन

लठियाणी उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी विशेष छटा देखने को मिली। आमंत्रित गायकों और कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पंडाल में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोक गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक तालियां बजाते नजर आए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed