फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Celebration of marriage of Lord Shri Krishna and Rukmani in Riwar

Una News: रिवाड़ में भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी विवाह की धूम

Tue, 26 Nov 2024 07:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
Celebration of marriage of Lord Shri Krishna and Rukmani in Riwar
श्रीमद्भागवत का छठे दिन हुई प्रवचनों की बारिश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत हटली के गांव रिवाड़ में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास आचार्य डॉ. सुमन शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाया। बड़ी धूमधाम से भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी का विवाह किया गया। कथा व्यास आचार्य डॉ. सुमन शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा में केवल भगवान और भक्त की भक्ति को दिखाया गया है। किस प्रकार व्यक्ति जीवन व्यतीत करके मोक्ष को पा सकता है और श्रीमद्भागवत में भगवान की ओेर से कलियुग के व्यक्ति के लिए सरल जीवन का मार्ग दिखाया गया। भारत में अतीत से ही संतों, ऋषियों और महापुरुषों ने समाज को नैतिकता, अध्यात्म और मानवता के पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया है। विद्वानों, ज्ञानी व्यक्तियों या धर्मगुरुओं की वाणी का तात्पर्य समाज को सही दिशा प्रदान करने का प्रयास मात्र है। अध्यात्म और ज्ञान का उद्देश्य हमेशा मानव कल्याण होना चाहिए। यही सच्चे संतों और विद्वानों का संदेश होता है। कथा विराम के बाद भंडारे का प्रसाद भी वितरण किया गया। इस कथा में संसार चंद, नरेश शर्मा, नीलम कुमारी, नवीन कुमार, ईशा शर्मा, ज्योति वर्जाता, सुशील कुमार सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed