फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Celebration of BCA farewell party in Amb College

Una News: अंब काॅलेज में बीसीए की फेयरवेल पार्टी का जश्न

Wed, 26 Mar 2025 08:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Celebration of BCA farewell party in Amb College
विद्यार्थी जीवन में संस्कारों का बहुत महत्व : अनिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में बीसीए की फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने मां सरस्वती के चरण कमलों में द्वीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस फेयरवेल पार्टी में विद्यार्थी अपनी योग्यता और ज्ञान का परिचय देते हुए अपने सीनियर्स को खुशी के साथ विदा कर उनके सुखद भविष्य की कामना कर रहे हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इस फेयरवेल के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और नई राहें और नई दिशा में जाने की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

बीसीए के समन्वयक प्रो. अनिल वर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में संस्कारों का बहुत महत्व रहता है। संस्कारों से व्यक्ति के विचार, आचरण और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आता है। संस्कारों से व्यक्ति में नैतिकता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास होता है और विद्यार्थी कॉलेज से बहुत कुछ सीख कर जाते हैं। साथ ही संस्कारों का भी अपना वैयक्तिक जीवन में विशेष महत्व रहता है। जूनियर्स अपने सीनियर्स को विदाई देकर उनके भविष्य की मंगल कामना कर रहे हैं। यह उनका भावनात्मक लगाव है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस फेयरवेल पार्टी में मिस्टर अक्षत और मिस फेयरवेल इशिका को चुना गया। जबकि, अरमान राणा को मिस्टर और पलक शर्मा को मिस पर्सनैलिटी तथा जतिन शर्मा और सुगानी को बेस्ट परफाॅर्मर चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed