फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   CCTV footage and call details can solve the murder case of teenage girl

Una News: सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल से सुलझ सकता है किशोरी की हत्या का मामला

Sun, 24 Dec 2023 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 24 Dec 2023 06:39 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage and call details can solve the murder case of teenage girl
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के नंगल जरियाला गांव में अपहरण के बाद किशोरी के फेंके गए शव के मामले में पुलिस की उलझन बढ़ती जा रही है। पुलिस जिस भी एंगल से जांच आगे बढ़ा रही है, वहां अभी असफलता ही हाथ लग रही है। हालांकि दो संदिग्ध पुलिस की रडार पर हैं। उन तक पहुंचने के लिए पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा पुलिस कॉल डिटेल की रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार किशोरी अपने परिवार के साथ करीब चार माह पहले ही नंगल जरियाला आई थी। इससे पहले उसका परिवार देहरादून में रह रहा था। ऐसे में जाहिर है कि किसी के साथ उनकी कोई पुरानी रंजिश भी नहीं थी। ऐसे में अपहरण के बाद किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस के सामने चुनौतियां खड़ी कर दीं हैं।
विज्ञापन




मेडिकल बोर्ड के अनुसार किशोरी का सांस रोककर उसे मौत के घाट उतारा गया। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि इतने दिन उसे रखा कहां गया था। पुलिस ने क्षेत्र के ढाबों में भी पड़ताल की है कि कहीं इन दिनों कोई व्यक्ति खाना पैक करवा कर तो नहीं ले जाता रहा था। मगर किसी भी ढाबे से पुलिस को इसका सुराग नहीं मिला है। शनिवार को भी पुलिस टीमें विभिन्न लोगों से पूछताछ में जुटी रहीं। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लगा, जिसके सहारे पुलिस मामले को हल कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




जाहिर है कि उक्त परिवार इतना साधन संपन्न भी नहीं कि फिरौती के लिए किशोरी का अपहरण किया गया हो। फिर ऐसे क्या कारण रहे कि किशोरी का अपहरण कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ऐसे कई अनसुलझे सवालों के जवाब ढूंढने में लगी है। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद का कहना है कि हर एंगल से मामले की जांच जारी है। जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed