फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   CBI or NIA should investigate the murder of Vikas Bagga: Rana KP Singh

विकास बग्गा की हत्या की जांच करे सीबीआई या एनआईए : राणा केपी सिंह

Thu, 18 Apr 2024 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 18 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
CBI or NIA should investigate the murder of Vikas Bagga: Rana KP Singh
नंगल। पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राणा केपी सिंह विश्व हिंदू परिषद नंगल इकाई के अध्यक्ष विकास बग्गा के परिजनों को ढ़ांढस बंधाने उनके घर पंहुचे। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते राणा केपी सिंह ने कहा कि विकास बग्गा की मौत से उन्हें निजी तौर पर भी बहुत दुख हुआ है। उनकी कमी को परिवार के लिए कभी पूरा नहीं किया जा सकता। राणा केपी सिंह ने कहा कि यह चिंता का विषय है और यह चिंता इसलिए भी है कि पंजाब में आतंकवाद के दौर में भी नंगल पूरी तरह शांत रहा था और आज प्रतिदिन वारदातें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने जैसा दावा किया है कि पकड़े गए दोनों हमलावरों के संबंध विदेश में बैठे आंतकवादियों से है। अगर यह सच है तो इस मामले की जांच तुरंत सीबीआई अथवा एनआईए का सौंपनी चाहिए। इस मौके पर नंगल नगर काउंसिल के अध्यक्ष संजय साहनी, पार्षद सुरेंद्र पम्मा, दीपक नंदा, सुनील कुमार, विद्या सागर, अशोक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed