फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   cash theft of three lakh rupees from office

कार्यालय से तीन लाख रुपये नकदी चोरी

Tue, 28 Sep 2021 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
cash theft of three lakh rupees from office
कार्यालय से तीन लाख रुपये नकदी चोरी
विज्ञापन

कामगार पर चोरी करने का शक, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के एक निजी बिल्डर के कार्यालय से तीन लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस तथ्य जुटाकर चोर तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

गगरेट के वीरेंद्र कुमार ने थाना गगरेट एक शिकायत पत्र दिया है कि जिसमें उसने कहा कि उसका एमबी बिल्डर के नाम से कार्यालय है। कार्यालय के दराज से तीन लाख रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। इस चोरी का शक अपने ही घर मे काम करने वाले एक व्यक्ति पर लगाया है। वीरेंद्र कुमार के अनुसार उक्त व्यक्ति अपने परिवार के साथ इसके कार्यालय में तीन माह से रह रहा था। 26 सितंबर को जब वीरेंद्र शर्मा अपने कार्यालय गया तो तीन लाख रुपये वहां से गायब मिले। जब रुपये की तलाश की गई तो पहला शक अपने ही कार्यालय में काम करने वाले कामगार पर गया, लेकिन वह भी वहां पर मौजूद नहीं पाया गया। अपने परिवार सहित वह गायब पाया गया। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि इस मामले के एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed