{"_id":"638cf105c665aa74136ba1e4","slug":"cases-of-increased-fever-in-the-elderly-and-children-una-news-sml4298401126","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बुजुर्गों व बच्चों में बढ़े वायरल के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बुजुर्गों व बच्चों में बढ़े वायरल के मामले
विज्ञापन
ऊना। जिले में बीते दिनों पड़ रही शुष्क सर्दी लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रही है। सूखी ठंड लोगों को
लगातार वायरल चपेट में ला रही है। वर्तमान में क्षेत्रीय अस्पताल में ही रोजाना 30 से 40 मरीज बुखार, सर्दी, जुकाम, गले में दर्द, खांसी, सिर दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल में पहुंच रहे हैं। जिले के अन्य अस्पतालों में वायरल से संबंधित मामले रोजाना ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
बीते कई दिनों से जिले में बारिश न होने के चलते शुष्क ठंड के प्रभाव के चलते काफी लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। इन मरीजों में बच्चों व बुजुर्गों की संख्या अधिक है। वायरल से ग्रसित मरीजों में खांसी, जुकाम, गले में दर्द, बुखार, बदन दर्द, सिर दर्द शरीर में अकडन की शिकायत के साथ मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं।
यह हैं मौसमी बुखार के लक्षण
मौसमी बुखार वाले मरीज के गले में दर्द, बदन दर्द, बुखार, सिर दर्द, उल्टियां व दस्त होना इसके लक्षण होते हैं। इसके अलावा कुछ मामलों में शरीर में पानी की कमी होना, तेज बुखार, उल्टी व दस्त, सिर दर्द के लक्षण होते हैं। ऐसे में समय रहते नजदीक के अस्पताल में जाकर टेस्ट जरूर करवाएं।
विज्ञापन
ऐसे करें बचाव
इस संबंध मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल ने बताया कि शुष्क ठंड के चलते मौसमी बीमारियों में बढ़ोतरी हो जाती है। इस दौरान खास तौर पर बच्चों व बुजुर्गों में कई प्रकार की स्वास्थ्य दिक्कतें सामने आती हैं। इससे बचने के लिए सुबह शाम हल्की सर्दी के बीच हल्के गर्म कपड़ों का प्रयोग करें। बुखार व शरीर में जकड़न होने पर तुरंत अस्पताल में जाकर जांच करवाएं। खान पान में संतुलित आहार लें।