फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Case filed for assault on fast food shop owner

Una News: फास्ट फूड के दुकानदार से मारपीट पर केस दर्ज

Sat, 21 Jun 2025 07:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
Case filed for assault on fast food shop owner
चलेट चौक पर एक माह पूर्व हुई थी मारपीट
विज्ञापन

मेडिकल रिपोर्ट आने पर लगीं कठोर धाराएं
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। थाना क्षेत्र गगरेट के चलेट चौक के समीप 24 मई की रात को मारपीट की घटना के बाद मेडिकल रिपोर्ट आने पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज किया है। चलेट में ही एक फास्ट फूड व्यवसाय करने वाले रविंद्र पाल के साथ दो स्थानीय युवकों ने मारपीट की थी। मवां कहोलां गांव के निवासी पीड़ित व्यक्ति रविंद्र पाल ने बताया कि 24 मई की रात करीब 10:30 बजे जब वह चलेट में अपनी फास्ट फूड की दुकान बंद करके निजी वाहन से घर लौट रहा था, तभी दो युवक मोटरसाइकिल पर उसके आगे चल रहे थे। अचानक एक लावारिस कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के लिए मोटरसाइकिल चालक ने ब्रेक लगाई। इसी दौरान गाड़ी की साइड कुत्ते से लगी। इस मामूली घटना के बाद दोनों युवकों ने उससे यह कहकर मारपीट शुरू कर दी कि उसने कुत्ते को चोट पहुंचाई है। डर के मारे वह झगड़े को नजरअंदाज कर मौके से घर चला गया लेकिन अगले दिन दर्द होने पर वह उपचार के लिए सीएचसी दौलतपुर चौक पहुंचा। साथ ही पुलिस को भी शिकायत दी। अस्पताल में उसका एक्सरे, दंत चिकित्सक इत्यादि ने मेडिकल किया और उसी की रिपोर्ट गत दिवस आई। पुलिस की ओर से मेडिकल रिपोर्ट और विशेषज्ञों डॉक्टरों की राय के आधार पर पीड़ित को एक गंभीर चोट और अन्य साधारण चोटें लगने की पुष्टि हुई। चौकी प्रभारी एसआई रविपाल ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed