{"_id":"6872558d0ade706de1096590","slug":"case-filed-for-assault-by-blocking-the-road-una-news-c-93-1-una1002-159004-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रास्ता रोककर मारपीट करने पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रास्ता रोककर मारपीट करने पर केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के टटेहड़ा गांव में शनिवार को बाइक पर फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाले उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति का रास्ता रोककर मारपीट किए जाने का मामला गगरेट पुलिस थाना पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि उसका रास्ता रोककर एक स्थानीय व्यक्ति ने उससे डंडों से मारपीट की। इस मारपीट में उसे चोटें भी आई हैं। गगरेट पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के पाडली गांव के मोहम्मद आरिफ ने गगरेट पुलिस थाना को दी शिकायत में कहा कि वह बाइक पर फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम करता है। शनिवार को वह टटेहड़ा गांव में कपड़े बेचने गया तो संत भूरि वाले की कुटिया के पास आगे से आई वरना कार ने उसका रास्ता रोक लिया और उसमें से उतरे रवि पटियाल ने उसके साथ बिना कारण मारपीट शुरू कर दी। उसने कार से डंडा निकाल कर उसे पीटा, जिसके चलते उसे चोटें भी आई हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।