{"_id":"69a483e93408e2068f098694","slug":"case-filed-against-two-brothers-and-sister-in-law-in-land-dispute-una-news-c-93-1-una1002-183299-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जमीन विवाद में दो सगे भाई-भाभी के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जमीन विवाद में दो सगे भाई-भाभी के खिलाफ केस
Sun, 01 Mar 2026 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस थाना चिंतपूर्णी में एफआईआफ दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी थाना के तहत गांव डूहल बंगवाला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस थाना चिंतपूर्णी में मारपीट का शिकार हुए बुजुर्ग की शिकायत पर उसके सगे भाई व भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
पुलिस को दी शिकायत में रमेश चंद (72) निवासी वार्ड-5 डूहल बंगवाला ने आरोप लगाया कि उनके छोटे बेटे दविंद्र कुमार अपनी जमीन पर मकान बना रहे है। निर्माण को उनके बड़े भाई तारा चंद (73) और भाभी सतीश कुमारी (67) लगातार रुकवाने का प्रयास कर रहे। शिकायतकर्ता के अनुसार इस संबंध में मामला अदालत में विचाराधीन है। अदालत से निर्माण कार्य जारी रखने के आदेश प्राप्त हैं। शिकायत में बताया गया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मकान की बाहरी दीवारों पर प्लास्टर कार्य के लिए लगाई पैड् को आरोपियों ने उखाड़ दिया। जब शिकायतकर्ता ने इस बारे में पूछा तो दोनों ने गाली-गड्जच और धक्का-मुक्की की। आरोप है कि उसके भाई ने एक लकड़ी के डंडे से उसके सिर पर वार किया और उसके बाद उसकी भाभी ने भी उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद दोनों पक्ष उपचार के लिए सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जमीन विवाद के चलते दोनों पक्षों में झड़प हुई, जिसमें दोनों ओर से चोटें आई हैं। कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया गया है। मामले की जांच जारी है।