फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Case against owner for peg sale at Dhaba in Ghaluwal

Una News: घालुवाल में ढाबे पर पेग सेल के आरोप में मालिक पर केस

Thu, 20 Jun 2024 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 20 Jun 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Case against owner for peg sale at Dhaba in Ghaluwal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत पड़ते घालुवाल में एक ढाबा पर पुलिस ने पेग सेल के धंधे का पर्दाफाश किया है। ढाबा की शेड में पेग लगा रहे युवक भी पुलिस को देखकर नौ दो ग्यारह हो गए। पुलिस ने आरोपी ढाबा संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हरोली पुलिस थाना की टीम बीते रोज मंगलवार को गश्त व यातायात चेकिंग के लिए घालुवाल की ओर रवाना हुई। इस दौरान यहां स्थानीय एक ढाबा के बाहर बने शै़ड में एक व्यक्ति तीन युवकों को शीशे के गिलास में शराब भरकर पिलाते हुए दिखाई दिया। जैसे ही इन युवकों ने पुलिस को अपनी ओर आते हुए देखा तो तीनों मौके से उठकर ढाबा के साथ लगते खेतों की ओर भागे निकले। पुलिस ने इनका पीछा किया, लेकिन रात के अंधेरे में तीनों गायब हो गए। इस पर जब पुलिस ने ढाबा मालिक दविंद्र सिंह से पेेग सेल करने एवं शराब पिलाने के संबंध में दस्तावेज मांगे तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने आरोपी दविंद्र सिंह निवासी सलोह तहसील हरोली जिला ऊना के खिलाफ एचपी आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed