फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cardiologists and urologists should be posted in regional hospitals

Una News: क्षेत्रीय अस्पातल में तैनात किए जाएं हृदय रोग विशेषज्ञ और यूरोलाॅजिस्ट

Sun, 29 Jun 2025 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Cardiologists and urologists should be posted in regional hospitals
वरिष्ठ नागरिकों ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जताया रोष
विज्ञापन

कहा, अवैध पार्किंग पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। वरिष्ठ नागरिक सभा की बैठक शनिवार को ऊना भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष जीआर वर्मा ने की। बैठक में विभिन्न मुद्दों को उठाया गया। स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मुद्दे विशेष रहे। सभा के सदस्यों ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में न तो हृदय रोग विशेषज्ञ है न ही यूरोलॉजिस्ट की कोई सुविधा। इसके अलावा एमआरआई की सुविधा भी अस्पताल में नहीं है। ऐसे में मरीज को निजी लैब व अस्पतालों में जाकर उपचार करवाना पड़ रहा है। इसके अलावा हृदय रोग विशेषज्ञ और यूरोलॉजिस्ट न होने से पीजीआई चंडीगढ़ या अन्य निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। सदस्यों ने बताया कि पिछली सरकार ने हिम केयर की सुविधा निजी अस्पतालों में भी शुरू की थी, जिससे लोगों व बुजुर्गों को काफी लाभ लाभ मिल रहा था। अब यह सुविधा केवल सरकारी अस्पतालों में ही उपलब्ध है लेकिन सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ समेत अन्य स्टाफ की कमी है। ऐसे में मजबूरन मरीजों को निजी अस्पतालों और बाहरी राज्यों का रुख करना पड़ रहा है। बुजुर्गों को मुफ्त दांत लगाने की सुविधा है लेकिन ऊना अस्पताल में केवल एक ही डेंटल मशीन है। ऐसे में कई माह तक बुजुर्गों का नंबर ही डेंटल ओपीडी में नहीं आ पाता। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में लावारिस कुत्तों और पशुओं की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। इस पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। हर बार आश्वासन देकर मांग को टालने का कार्य किया जा रहा है। बुजुर्गों को पहले रेलवे में किराये में छूट दी जाती थी लेकिन अब उस सुविधा को भी सरकार ने बंद कर दिया है। इस पर भी सरकार को विचार कर इस सुविधा को दोबारा शुरू करना चाहिए। सरकारी अस्पतालों में मशीनें तो लगाई गई हैं लेकिन टेक्नीशियन व अन्य संबंधित कर्मचारी ही अस्पताल में तैनात नहीं है। ऐसे में इन मशीनों का जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा। सरकार को चाहिए कि पहले स्टाफ की व्यवस्था पूरी करे, उसके बाद ही इस प्रकार की मशीन लगाई जाए। इसके अलावा शहर में जहां अतिक्रमण को लेकर तो अभियान चलाया जा रहा है लेकिन सड़क किनारे होने वाली अवैध पार्किंग पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में कई स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों की सुविधा नहीं है। इससे भी खास तौर पर बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सदस्यों ने प्रशासन से मांग उठाई कि इन मांगों पर गहनता से विचार विमर्श कर लोगों को यह सुविधाएं मुहैया करवाई जाए।

इस मौके पर रोशन लाल चौधरी, ओमप्रकाश, डीडी विशिष्ट, बीआर लखनपाल, शीशपाल सिंह, राम स्वरूप शर्मा, जेएस दरोच, सुखदेव शर्मा, जगमोहन वालिया व संजीव कुमार सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed