फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Car stuck in khadd in una, gagret, marwadi

तेज बहाव में फंसी कार, अटकी रही उद्योगपति की सांसें

Fri, 17 Sep 2021 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Car stuck in khadd in una, gagret, marwadi
दियोली के मन्हासा खड्ड में तेज बहाव में बह गई कार। - फोटो : Una
गगरेट/मरवाड़ी (ऊना)। तेज बारिश के बाद उफान पर आई खड्डों में वीरवार रात को एक उद्योगपति और एक युवक फंस गए। कार सवार उद्योगपति मन्हासा खड्ड को पार करने की कोशिश कर रहा था। इस बीच उसकी कार बहाव की चपेट में आ गई। पानी के साथ कार को बहता देख किनारे पर खड़े मजदूरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर उद्योगपति को कार से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

इस दौरान कार पानी में बह गई। वहीं, दूसरे हादसे में संघनई खड्ड को पार करते समय एक बाइक सवार भी बहाव की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की जान तो बच गई लेकिन बाइक पानी बह गई। जलभराव की वजह से दियोली के कुछ घरों में पानी भर गया है। दियोली क्षेत्र में पानी की उचित निकासी न होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। इससे नुकसान भी पहुंचा है। पानी घुसने के कारण स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

गगरेट क्षेत्र में वीरवार रात्रि को हुई जोरदार बारिश से खड्डों में पानी का बहाव तेज हो गया। खड्ड के तेज बहाव के कारण ही दौलतपुर गगरेट सड़क मार्ग करीब डेढ़ घंटे के लिए वीरवार रात को बाधित रहा। हालांकि जलस्तर कम होने पर आवाजाही बहाल हो पाई। वहीं, उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए कहा गया है। जल्द ही रिपोर्ट पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed