{"_id":"60d0d6a58ebc3e330b0267cb","slug":"car-rammed-between-shutterings-two-people-injured-traffic-disrupted-for-two-hours-from-rotary-chowk-una-news-sml374375745","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटरिंग के बीच घुसी कार; दो लोग घायल, रोटरी चौक से दो घंटे यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटरिंग के बीच घुसी कार; दो लोग घायल, रोटरी चौक से दो घंटे यातायात बाधित
विज्ञापन
ऊना शहर में सड़क दुर्घटना के कारण यातायात डायवर्ट करना पड़ा। जिससे दिक्कतें पेश आई हैं।
- फोटो : Una
ऊना। रोटरी चौक के पास सुबह कार अनियंत्रित होकर दुकान के आगे लगी शटरिंग में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो लोगों को चोटें आई हैं। दोनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। घायलों में एक को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
वार्ड एक प्रेम नगर ऊना के यशपाल ठाकुर (74) और ज्ञान सिंह (73) योग करने के लिए अपनी से जा रहे थे। रोटरी चौक के पास कार अनियंत्रित होकर शट्रिंग से टकरा गई। शट्रिंग कार के अंदर तक घुस गई। हादसे में यशपाल सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार की टक्कर से दुकान के आगे लगी शटरिंग बिजली की तार पर गिर गई।
इससे बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क पर तार गिरने के कारण यातायात को डायवर्ट करना पड़ा। सोमवार को गाड़ियां ज्यादा होने के कारण करीब दो घंटे तक यातायात व्यवस्था चरमरा गई। एकतरफ ही दोनों तरफा यातायात चलने से जाम की स्थिति होने लगी। हालांकि यातायात कर्मियों ने मौके पर स्थिति संभाले रखी।
विज्ञापन
डीएसपी रामाकांत ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी है।