फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Car collapses in Palkwah, driver dies

पालकवाह में पलटी कार, चालक की मौत

Tue, 18 Jan 2022 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Car collapses in Palkwah, driver dies
पालकवाह में हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : Una
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली उपमंडल के तहत पालकवाह कोविड सेंटर के समीप सड़क पर सोमवार रात को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात को सौरभ कार से टाहलीवाल की तरफ जा रहा था। इस बीच पालकवाह कोविड सेंटर के समीप सड़क पर अचानक जंगली जानवर सामने आने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार चालक युवक को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए, लेकिन रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय सौरभ पुत्र चमन लाल निवासी जलग्रां टब्बा जिला ऊना के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed