फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Car collapsed in tide, six-year-old child died, eight people injured

कार ढाक से गिरी, छह वर्षीय बच्चे की मौत, आठ घायल

Sun, 11 Jul 2021 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Car collapsed in tide, six-year-old child died, eight people injured
अंब (ऊना)। क्षेत्र के ज्वार में रविवार को कार के ढाक में गिरने से छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि कार में सवार आठ अन्य लोग घायल हो गए। दो को घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कार में सवार दो परिवारों के लोग धार्मिक स्थलों की यात्रा पर थे। वे ज्वालाजी और चिंतपूर्णी माथा टेकने के बाद डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी जा रहे थे। हादसा अंब-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर ज्वार में रविवार दोपहर के लगभग दो बजे हुआ। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर चालीस फीट नीचे जा गिरी। इस कारण कार में सवार दो परिवारों के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों ने गाड़ी से निकालकर निजी वाहनों में सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल छह वर्षीय अंशुमान पुत्र अमित कुमार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के कोलर के दो परिवार मंदिरों में माथा टेकने के लिए आए थे। परिवारों के सदस्य प्रेम सिंह, अमित कुमार, कृष, मुकुल, अंशुमान, नमन, वीना देवी और जसवीर कुमारी ज्वाला जी, चिंतपूर्णी मंदिर माथा टेकने के बाद अंब से डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी में माथा टेकने के लिए जा रहे थे। वे नेहरियां से मैड़ी मुड़ने के बजाय गलती से ज्वार की तरफ निकल गए। बाद में वह नेहरियां से छह किलोमीटर दूर ज्वार से मैड़ी के लिए जाने वाले रास्ते पर जा रहे थे। इस दौरान कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कार गिरने से पहले कई फीट तक हवा में उछल कर ढाक में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार के एयरबैग खुलने के कारण आगे बैठे लोगों का काफी हद तक बचाव हो गया, अन्यथा दुर्घटना में और नुकसान हो सकता था। कार के दुर्घटनाग्रस्त होते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत सहायता की। ज्वार निवासी कुलदीप सिंह तथा अन्य लोगों ने घायलों को कार से निकला। ज्वार के ईद मोहम्मद ने अपनी गाड़ी में पांच घायलों को सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। बाकी घायलों को भी निजी वाहनों ने अस्पताल पहुंचाया गया। डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed