फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   car acdident in nehrian. 7 injured

नैहरियां में कार पलटने से सात बाराती घायल

Fri, 06 Nov 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना) Updated Fri, 06 Nov 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
car acdident in nehrian. 7 injured
थाना अंब के तहत नैहरियां में एक आल्टो कार के पलटने से सवार सात बाराती घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अंब सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान विशाल (14), गुरपाल सिंह (45), साहिल (12), जगदीश (38), फतेह सिंह (20), शशि पाल (42) और आशु (10) के रूप में हुई है। सभी घायल सपोरी के रहने वाले हैं।


जानकारी के मुताबिक ये लोग कार में सवार होकर सपोरी गांव से संघनेई में एक बारात में शरीक होकर वापस आ रहे थे। वीरवार रात करीब साढे़ 11 बजे नैहरियां में कार बेकाबू होकर खाई में गिर गयी। कार सवार सभी लोग घायल हो गए। इन्हें 108 की मदद से सिविल अस्पताल अंब में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने ऊना रेफर कर दिया। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed