{"_id":"5dc98bd68ebc3e5b17039fc9","slug":"car-accident-una-news-sml3138254156","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौ सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौ सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट (ऊना)। वन विभाग के बैरियर के पास गगरेट-हाशियारपुर मुख्य मार्ग पर रविवार रात डेढ़ बजे के करीब लुधियाना से मां चिंतपूर्णी माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। रात के अंधेरे में पलटे खाते हुई कार लगभग 200 मीटर कार गहरी खाई में जा गिरी।
हादसा इतना भयानक था कि कार में बैठे चार युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान मुनीष पुत्र सुरजीत अब्दुल पूरा बस्ती लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। घायलों की पहचान दलजीत, राज कुमार तथा दानिश सभी निवासी लुधियाना के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि सामने से आ रही गाड़ी की लाइट लगने से कार चालक की आंखें चौंधिया गई। इसके चलते वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। रात को जब हादसा हुआ तो वहां पर कोई भी नहीं था। इससे काफी समय तक किसी को भी इस हादसे की सूचना नहीं मिली। इस दौरान कार में सवार एक घायल दानिश कुमार निवासी लुधियाना किसी तरह से हिम्मत जुटा कर सड़क तक पहुंचने में कामयाब हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान उसने रात को वहां से गुजर रहे लोगों से सहायता मांग कर पुलिस को हादसे के बारे में सूचित किया। हादसे की सूचना मिलते ही अतिरिक्त थाना प्रभारी सुशील कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। रात का अंधेरा और गहरी खाई होने के कारण पुलिस ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। पुलिस और अग्निशमन विभाग के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। गाड़ी में मृतक मुनीश को कड़े प्रयासों के बाद सड़क तक लगाया गया।
गगरेट के अतिरिक्त थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि चार लोग कार में सवार होकर लुधियाना से चिंतपूर्णी जा रहे थे, तब यह हादसा पेश आया। इसमें मुनीष कुमार की मौत हो गई है। इसके अतिरिक्त दलजीत, दानिश और राज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।