फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Canter filled with cotton overturns near Rotary Chowk, damage to shop

Una News: रोटरी चौक के पास पलटा रूई से भरा कैंटर, दुकान को नुकसान

Thu, 13 Feb 2025 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Canter filled with cotton overturns near Rotary Chowk, damage to shop
ऊना के रोटरी चौक सोहन स्टूडियों के समाने देर रात पलटा ट्राला।संवाद
चंडीगढ़ धर्मशाला सड़क मार्ग पर देर रात हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। शहर में चंडीगढ़-धर्मशाला सड़क पर मंगलवार देर रात एक रूई से लदा कैंटर एकाएक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा शहर के रोटरी चौक पर हुआ। कैंटर में लदी रूई की पैकिंग वाले बक्से सड़क किनारे स्थित दुकान के शटर से टकराए। इससे दुकान में करीब 20,000 रुपये का नुकसान हुआ। हादसा देर रात हुआ, जिससे कोई जानी नुकसान से बचाव रहा।
जानकारी के अनुसार कैंटर राजस्थान से आ रहा था और जिला के धमांदरी स्थित उद्योग में रूई की सप्लाई पहुंचानी थी। ऊना शहर के बीचोबीच स्थित रोटरी चौक पर तीखे मोड़ पर वाहन चालन नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। इस दौरान वाहन में रुई की पैकिंग कर बनाए बक्से बिखरकर पास स्थित दुकान के शटर से टकराए। कई क्विंटल भाई बक्सों के टकराने से दुकान के शटर सहित अन्य सामान को नुकसान पहुंचा। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कैंटर को बीच सड़क से हटाया। इसके बाद रूई के बक्से किसी अन्य गाड़ी में लोड कर धमांदरी भेजे गए। चालक ने हादसे में हुए नुकसान की भरपाई करने की बात कही। इसके बाद दुकानदार के साथ उसका समझौता हो गया और पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि पुलिस ने रोटरी चौक में हुए हादसे पर त्वरित कार्रवाई की। कहा कि दोनों पक्षों में समझौता होने पर केस दर्ज नहीं किया। उन्होंने चालकों से अपील करते हुए कहा कि वाहनों को सीमित रफ्तार में चलाएं। इसके लिए जगह-जगह पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed