{"_id":"688a08fab392db1f68036933","slug":"canteen-will-be-built-in-amb-college-with-40-lakhs-sudarshan-una-news-c-93-1-una1002-160842-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंब कॉलेज में 40 लाख से निर्मित होगी कैंटीन : सुदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंब कॉलेज में 40 लाख से निर्मित होगी कैंटीन : सुदर्शन
विज्ञापन
विधायक सुदर्शन बबलू ने काॅलेज परिसर में रखी आधारशिला
10 लाख की लागत से बनी भाषा प्रयोगशाला का किया उद्घाटन
विश्वविद्यालय में मेरिट में आने वाले 14 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने अंब कॉलेज में 40 लाख की लागत से बनने वाली कैंटीन की आधारशिला रखी और 10 लाख की भाषा प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान पाने वाले कॉलेज के 14 मेधावी विद्यार्थियों अंकिता, कविता भारद्वाज, काम्या जसवाल, प्रिया देवी, संजना देवी, राधिका पराशर, कृतिका, दिव्या सूद, नितिका, दिक्षा ठाकुर, रजनी ठाकुर, निकिता शर्मा और वंश ठाकुर को माता चिंतपूर्णी की चुनरी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं का भविष्य ही देश का भविष्य है और नशा इसे बर्बाद करता है। उन्होंने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने कॉलेज में एक करोड़ की लागत से बनने वाली विभिन्न परियोजनाओं जैसे मुख्य द्वार, चहारदीवारी, शौचालय ब्लॉक, बॉक्सिंग रिंग शेड और लाइब्रेरी के डिजिटाइजेशन को समय पर पूरा कराने का आश्वासन दिया। प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने मुख्य अतिथि को शाल, टोपी व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और कॉलेज की गतिविधियों की जानकारी दी। उपप्राचार्या रेखा शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र, प्राध्यापक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।