फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Canteen to be built in Community Health Center Thanakalan, DPR sent for approval

Una News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में बनेगी कैंटीन, डीपीआर मंजूरी के लिए भेजी

Thu, 06 Nov 2025 07:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
Canteen to be built in Community Health Center Thanakalan, DPR sent for approval
लोगों को अस्पताल में ही मिलेगी स्वच्छ खाने की सुविधा
विज्ञापन


रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद आगे बढ़ी प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में मरीजों और तीमारदारों के लिए जल्द ही कैंटीन सुविधा शुरू की जाएगी। कुछ माह पूर्व रोगी कल्याण समिति की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया था। अब लोक निर्माण विभाग ने कैंटीन निर्माण की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दी है। मंजूरी मिलते ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।


फिलहाल अस्पताल में कैंटीन की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते तीमारदारों को भोजन के लिए बाहर जाना पड़ता है। प्रस्तावित कैंटीन में बाजार से सस्ता और स्वच्छ भोजन उपलब्ध होगा, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी। अस्पताल में कैंटीन के लिए उपयुक्त स्थान पहले से मौजूद है। स्वास्थ्य केंद्र में कैंटीन खोलने की मांग काफी समय से उठ रही थी। अब विभागीय स्तर पर इस दिशा में काम शुरू हो चुका है। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए भी प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू करने की दिशा में कार्य चल रहा है। इसके अलावा अन्य आवश्यक सेवाओं को बढ़ाने के लिए भी लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी थानाकलां में आसपास की सात से आठ पंचायतों के लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। कैंटीन न होने के कारण तीमारदारों को बाहर के ढाबों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। कैंटीन सुविधा शुरू होने से इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सीएचसी थानाकलां में कैंटीन सुविधा शुरू करने की तैयारी जारी है। इसकी डीपीआर तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।- डॉ. नरेश शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी, थानाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed