{"_id":"687b7b4ac5332df3c103bfbc","slug":"canteen-facility-will-start-soon-in-thanakalan-chc-una-news-c-93-1-ssml1047-159636-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: थानाकलां सीएचसी में जल्द शुरू होगी कैंटीन सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: थानाकलां सीएचसी में जल्द शुरू होगी कैंटीन सुविधा
विज्ञापन
डीपीआर बनाने में जुटा विभाग, अस्पताल ही में ही मिलेगी स्वच्छ खाने की सुविधा
रोगी कल्याण समिति की बैठक के बाद अस्पताल प्रबंधन ने शुरू किया काम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) थानाकलां में मरीजों व तीमारदारों के लिए जल्द ही कैंटीन सुविधा शुरू की जाएगी। रोगी कल्याण समिति की हालिया बैठक में लिए गए निर्णय के बाद इस पर काम शुरू हो गया है। विभाग द्वारा डीपीआर तैयार की जा रही है, और इस माह के भीतर प्रक्रिया पूरी कर कैंटीन शुरू करने का लक्ष्य है। फिलहाल अस्पताल में कैंटीन की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे तीमारदारों को भोजन के लिए बाहर जाना पड़ता है। प्रस्तावित कैंटीन में बाजार से सस्ता व स्वच्छ भोजन उपलब्ध होगा, जिससे मरीजों व उनके परिजनों को राहत मिलेगी। थानाकलां सीएचसी में आसपास की 7–8 पंचायतों से लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। हाल ही में यहां लैब में नई जांच मशीनें भी लगाई गई हैं ताकि मरीजों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।
सीएचसी थानाकलां में कैंटीन सुविधा शुरू करने की तैयारी जारी है। जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।
-डॉ. नरेश शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी, थानाकलां