{"_id":"687252f2f1fca866470f76cd","slug":"cannabis-grown-everywhere-in-himuda-colony-bangana-has-become-a-drug-den-una-news-c-93-1-una1002-158985-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हिमुडा कॉलोनी बंगाणा में जगह-जगह उगी भांग बनी नशे का अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हिमुडा कॉलोनी बंगाणा में जगह-जगह उगी भांग बनी नशे का अड्डा
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में चिंता, प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। हिमुडा कॉलोनी बंगाणा इन दिनों अव्यवस्थाओं की मार झेल रही है। जगह-जगह उगी भांग अब आठ से दस फीट तक ऊंचाई छू चुकी है। इससे यह इलाका नशे के सौदागरों के लिए अड्डा बनता जा रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ बाहरी प्रवासी लोग इन झाड़ियों का इस्तेमाल नशीले पदार्थों को तैयार करने में कर रहे हैं।
कॉलोनी में सफाई और निगरानी व्यवस्था पूरी तरह से लचर है। जिम्मेदार विभागों की अनदेखी और प्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते कॉलोनी की स्थिति दिन-प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है। स्थानीय निवासियों मदन, गौरव, जोगिंद्र, सीमा, मुकेश ने बताया कि इस अव्यवस्था के चलते बच्चों और युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। यहां रहने वालों ने प्रशासन और हिमुडा प्राधिकरण से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द सफाई अभियान चलाकर भांग की झाड़ियों को हटाया जाए। स्थानीय लोगों ने मांग उठाई कि प्रशासन इस कॉलोनी का निरीक्षण करे और सुरक्षा तथा स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह इलाका अपराध और नशे का गढ़ बन सकता है।
कार्यकारी एसडीएम बंगाणा अमित शर्मा ने बताया कि समस्या उनके ध्यान में आई है। जल्द संबंधित अधिकारियों को इसके समाधान को लेकर आदेश दिए जाएंगे।