फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Canalisation work of drains will be completed by the month of July

जुलाई माह तक पूरा होगा नालों का तटीकरण कार्य

Sun, 30 Jan 2022 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Canalisation work of drains will be completed by the month of July
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती अरनियाला में जल निकासी योजना का भूमिपूजन करते ह? - फोटो : Una
ऊना। शहर में जलभराव की बड़ी समस्या का हल इस वर्ष जुलाई माह तक हो जाएगा। रविवार को छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने तटीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इसके लिए पहले चरण से अरनियाला नाले का चैनलाइजेशन किया जाएगा। इस नाले पर 8.31 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं।
विज्ञापन

ऊना शहर की ड्रेनेज परियोजना के तहत पांच प्रमुख नालों का तटीकरण किया जाएगा। इस कार्य के लिए सरकार ने 22.48 करोड़ रुपए की परियोजना को स्वीकृत दी है। नालों का तटीकरण करके शहर का सारा बरसाती पानी लालसिंगी खड्ड और ऊना खड्ड में मिलाया जाएगा जिससे शहर में जल भराव की समस्या का स्थायी समाधान होगा और स्थानीय निवासियों की चिरलंबित समस्या हल होगी। बरसाती पानी की उचित निकासी ने होने के चलते बरसात के दिनों को शहर में जन-जीवन बहुत प्रभावित होता है। मिनी सचिवालय सहित कई सरकारी कार्यालय, स्थानीय लोगों के आवास सहित आसपास का काफी क्षेत्र जलमग्न हो जाता है।
विज्ञापन

पांचों नालों का तटीकरण करने के लिए टेंडर हो चुके हैं और ठेकेदारों को काम आवंटित कर दिया गया है। जुलाई 2022 तक इन सभी नालों की चैनलाइजेशन का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि अगली बरसात में शहर के लोगों को जल भराव की समस्या न झेलनी पड़े। इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि शहर की वर्षा जल निकासी परियोजना का आज अरनियाला नाला का भूमिपूजन करके शुभारंभ किया गया है। अरनियाला नाला पर लगभग 8.31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा कोटला नाला पर 4.31 करोड़, न्यू फ्र्रेंड्स कॉलोनी नाला पर 2.70 करोड़, रामपुर नाला पर 3.89 करोड़ और सब्जी मंडी, होटल नटराज व मिनी सचिवालय मेन पर 3.16 करोड़ व्यय किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शहर के वर्षा जल निकासी के समस्या के स्थाई समाधान के लिए इस परियोजना का पुन: विस्तृत सर्वे किया गया और इसमें साथ लगते गांवों भड़ोलियों खुर्द, रामपुर व मलाहत के ऐप्रोच नालों के तटीकरण कार्य को भी शामिल किया गया है। अब इस परियोजना पर लगभग 42 करोड़ रुपये खर्च होंगे जिसमें से 22.48 करोड़ स्वीकृत हो चुके हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, तिलक राज सैनी, बलविंदर गोल्डी, जनक राज खजांची, विनोद पूरी, जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता शाम कुमार शर्मा, अधीक्षण अभियंता अरविंद सूद व एक्सईएन नरेश धीमान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed