फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   burning with stove

नीलाघाट में स्टोव की आग से झुलसी महिला

Fri, 13 Jan 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Fri, 13 Jan 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
burning with stove
आग - फोटो : amar ujala

 शहर के नीलाघाट में स्टोव पर खाना पका रही महिला आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई। घायल महिला को परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में पीड़िता का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक  नीलाघाट निवासी पुष्पा देवी (30) शुक्रवार सुबह अपने घर में खाना पका रहा थी कि इसी दौरान अचानक स्टोव ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने पुष्पा को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते पुष्पा आग में बुरी तरह झुलस गईं।

विज्ञापन


पुष्पा की चीखो पुकार सुनकर परिजन और स्थानीय लोग एकत्रित हुए, जिन्होंने कड़ी मशक्कत कर उसे आग से सुरक्षित बचाया। हादसे में पीड़िता के शरीर में गहरे घाव पहुंचे हैं। परिजन तुरंत उसे ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। पीड़िता का उपचार कर रहे डॉ. सुभाष ने बताया कि घायल महिला को उपचार दिया गया है। फिलहाल, पीड़िता के स्वास्थ्य में सुधार आया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल महिला के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed