फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bumper sale on the last day of the year, traffic system fails on the road

Una News: साल के अंतिम दिन बंपर सेल, सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल

Mon, 01 Jan 2024 06:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 01 Jan 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Bumper sale on the last day of the year, traffic system fails on the road
ऊना में नव बर्ष लगे जाम में फसे वाहन।संवाद
ऊना। साल के अंतिम दिन ऊना के मुख्य बाजार में लगी बंपर सेल का इतना क्रेज रहा कि रविवार के घने कोहरे और धुंध के बीच भारी संख्या में लोग सेल में खरीदारी करने के लिए पहुंचे। इस बीच ऊना की सड़कों पर भारी जाम लगने से ट्रैफिक व्यवस्था भी फेल होती नजर आई। आलम यह रहा कि रेड लाइट चौक से लेकर आईएसबीटी और शहीद भगत सिंह चौक तक पहुंचने के लिए आधे घंटे से ज्यादा का समय लग गया।
विज्ञापन

इसके अलावा ऊना-संतोषगढ़ सड़क, अंब-ऊना, हमीरपुर-ऊना और ऊना-नंगल मुख्य मार्गों पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। सुबह सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठीक रही। मगर दोपहर होते ही सड़कों पर जाम लगना शुरू हो गय़ा। इस बीच पैदल चलने वाले राहगीरों को भी काफी परेशानी हुई। ट्रैफिक पुलिस को भी यातायात को सुचारू रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन



बाजार में ग्राहकों की लगी भारी भीड़
बाजार में पहुंचे ग्राहकों की भीड़ ने पूरे बाजार को एक मेले का माहौल दे दिया। ग्राहकों की भीड़ देख दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक छाई रही। सेल के इस मेले में लोगों ने जमकर गर्म कपड़ों की खरीदारी की। मुख्य बाजार में हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे थे। बाजार में हर जगह दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के प्रयास किए। कुछ लोगों ने इसके लिए गानों और माइक का सहारा लिया। इस सेल में स्थानीय लोगों के साथ-साथ जिलेभर से ग्राहक ऊना बाजार में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी बसों का भी हुआ संचालन
ऊना में लगी सेल के लिए लोगों के उत्साह को देखते हुए रविवार को भी निजी बसों का संचालन हुआ। अमूमन रविवार के दिन अवकाश के कारण सवारी कम होती है। ऐसे में निजी ऑपरेटर कम ही बसों को संचालन करते हैं। मगर ऊना बाजार में साल 2023 के अंतिम दिन रविवार को लगी सेल के कारण अधिकतर रूटों पर निजी बसें भी दौड़ती रहीं। इन बसों में काफी संख्या में लोग आवाजाही करते दिखे।

ऊना में नव बर्ष लगे जाम में फसे वाहन।संवाद

ऊना में नव बर्ष लगे जाम में फसे वाहन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed