फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Building ready, government helpless, driving learning center awaits furniture

Una News: भवन तैयार, सरकार लाचार, ड्राइविंग लर्निंग सेंटर को फर्नीचर का इंतजार

Thu, 07 May 2026 07:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 07 May 2026 07:39 AM IST
विज्ञापन
Building ready, government helpless, driving learning center awaits furniture
एचआरटीसी वर्कशाॅप रामपुर बना ड्राईविंग लर्निंग सेंटर का भवन का दृश्य। संवाद
ऊना। प्रदेश सरकार के सुस्त रवैये के चलते ऊना में बना ड्राइविंग लर्निंग सेंटर का ढांचा पिछले दो वर्षों से फर्नीचर के इंतजार में सुनसान है।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि दो वर्षों से सरकार ने फर्नीचर खरीदने को मंजूरी ही नहीं दी है। ऐसे में 34 लाख रुपये की लागत से बना यह भवन प्रशिक्षुओं के इंतजार में सूना पड़ा है और जिम्मेदार तंत्र फर्नीचर की मंजूरी जैसे बुनियादी मुद्दे पर ही उलझा हुआ है।
एचआरटीसी ऊना डिपो में युवाओं को भारी वाहन चलाने का प्रशिक्षण देने की सुविधा मुहैया करवाने के लिए तीन वर्ष पहले ड्राइविंग लर्निंग सेंटर खोलने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

इसके बाद वर्ष 2023 में ही सेंटर का भवन बनाने को लेकर टेंडर हुआ। कुछ महीनों के बाद वर्ष 2023 में भवन का निर्माण पूरा हुआ। इस के बाद से ऊना डिपो प्रबंधन ने सरकार को पत्र भेज कर ड्राइविंग लर्निंग सेंटर के लिए फर्नीचर खरीदने के लिए मंजूरी मांगी। जब सरकार से लंबे समय तक कोई जवाब नहीं आया तो डिपो प्रबंधन की ओर से बार-बार मंजूरी के लिए पत्र भेजा गया लेकिन आज दिन तक सरकार की तरफ कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए। वर्तमान में बिना फर्नीचर के ड्राइविंग लर्निंग सेंटर के भवन के दरवाजे ताले खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed