फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   B.Tech students learned how to write with clarity and accuracy

Una News: बीटेक के छात्रों ने जाने स्पष्टता और सटीकता से लेखन के तरीके

Sun, 19 Jan 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
B.Tech students learned how to write with clarity and accuracy
आईआईआईटी सलोह में कार्यक्रम में मौजूद स्टाफ सदस्य व प्र​शिक्षु।स्रोत संस्थान
प्रो. मनीष गौड़ ने वैश्विक इंजीनियरिंग क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित
विज्ञापन

ट्रिपल आईटी ऊना में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी छात्रों के लिए प्रोफेशनल लेखन प्रैक्टिस पर साझा किए विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) ऊना में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी छात्रों के लिए पेशेवर लेखन प्रथाओं पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। बी टेक छात्रों के अकादमिक और पेशेवर लेखन कौशल को बढ़ाने के लिए दो दिवसीय सेमिनार में जटिल तकनीकी जानकारी को प्रभावी ढंग से लिखित और मौखिक रूप से व्यक्त करने के तरीके बताए गए। यह सेमिनार इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए प्रोफेशनल लेखन में उत्कृष्टता प्राप्त करने की आवश्यकता पर केंद्रित था, जो वैश्विक स्तर पर सफलता के लिए अनिवार्य है। इस कार्यक्रम में डॉ. पैट्रिक कॉर्बेट ने कोर्स इंस्ट्रक्टर और विशेषज्ञ के रूप में भाग लिया। डॉ. कॉर्बेट न्यूयॉर्क सिटी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, यूएसए में प्रोफेशनल और टेक्निकल राइटिंग के निदेशक और अंग्रेजी के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। डॉ. कॉर्बेट प्रमुख शैक्षिक संस्थान सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क सिस्टम का हिस्सा हैं। उनका अनुभव छात्रों के लिए बेहद लाभदायक रहा। डॉ. कॉर्बेट को 2020 में मिसौरी विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर रिसर्च इंपैक्ट इन सोसाइटी (एआरआईएस) के फेलो के रूप में भी सम्मानित किया गया है। सेमिनार के दौरान उन्होंने प्रोफेशनल लेखन, अकादमिक और तकनीकी रिपोर्ट, वैश्विक संचार और सांस्कृतिक समझ के लिए रणनीतियों पर अपने विचार साझा किए। उनके सत्रों ने छात्रों को लिखने में स्पष्टता और सटीकता हासिल करने के व्यावहारिक उपकरण दिए, जो आज की वैश्विक दुनिया में एक महत्वपूर्ण कौशल है। कार्यक्रम का उद्घाटन आईआईआईटी ऊना के निदेशक प्रो. मनीष गौड़ ने किया। उन्होंने इंजीनियरों के लिए मजबूत पेशेवर संचार कौशल के महत्व पर जोर दिया। प्रो. मनीष गौड़ ने छात्रों को अपने कौशल को मजबूत करने और वैश्विक इंजीनियरिंग क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed