{"_id":"6664c2902be26beda20ae981","slug":"bsf-assistant-inspector-arun-kumar-passes-away-una-news-c-93-1-una1002-125809-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बीएसएफ के सहायक निरीक्षक अरुण कुमार का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बीएसएफ के सहायक निरीक्षक अरुण कुमार का निधन
Sun, 09 Jun 2024 02:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 09 Jun 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
पिरथीपुर गांव में राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट(ऊना)। विधानसभा क्षेत्र गगरेट के पिरथीपुर गांव के अरुण कुमार का बीमारी के चलते अस्पताल में निधन हो गया, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है। शनिवार को अरुण कुमार का उनके गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बीएसएफ के जवानों की टुकड़ी ने मृतक को सलामी देकर सम्मान दिया। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार स्वतंत्र और हिमाचल पुलिस भी अंतिम संस्कार में उपस्थित रही। अरुण कुमार पश्चिम बंगाल में बीएसएफ की 85 बटालियन में कार्यरत थे, लेकिन बीमारी के चलते अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। शनिवार को अरुण कुमार के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लिपटा हुआ उनके पैतृक गांव पिरथीपुर लाया गया। अरुण कुमार के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही समूचा गांव अपने लाल को खोने पर गमगीन हो गया। गांव के लोग परिजनों पर टूटे दुखों के पहाड़ में साथ खड़े नजर आए। प्रशासन की ओर उपस्थित नायब तहसीलदार स्वतंत्र कुमार ने बताया कि शनिवार को अरुण कुमार का पूरे राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। प्रशासन उनके परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में खड़ा है।