ऊना। नवरात्र और शादियों के सीजन के चलते बाजारों में रौनक बढ़ गई है। वीरवार को शहर के बाजारों में ग्राहकों की काफी चहलकदमी देखने को मिली। बाजारों में लोगों की रौनक लौटने से मंदी की मार झेल रहे कारोबारियों ने राहत महसूस की है। इन दिनों शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए रोजाना लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
त्योहारी सीजन और शादियों के चलते जिला भर से लोग सुबह ही बाजार में पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। कारोबारियों की मानें तो फेस्टिवल सीजन के दौरान लोगों की बाजार में अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। इससे कोरोना महामारी के कारण मंदी की मार की काफी हद तक भरपाई होने की उम्मीद है।
कारोबारी अनिल, राजेश, दिलावार सिंह ने कहा कि फेस्टिवल सीजन के शुरूआत में ही कामकाज गति पकड़ने लग पड़ा है। जिले के ऊना, अंब, हरोली, मैहतपुर और जिला भर के बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है।

ऊना में नवरात्रों को लेकर बस स्टैड़ में उमडें लोग- फोटो : Una