फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   bridge will be built on jawar maslana khadd in ambh una himachal said mla

ज्वार-मसलाना खड्ड पर दो करोड़ से बनेगा पुल

Sat, 19 Feb 2022 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
bridge will be built on jawar maslana  khadd in ambh una himachal said mla
ज्वार मसलाना खड्ड पुल का भूमि पूजन करते विधायक बलबीर सिंह एवं अन्य। - फोटो : Una
अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलबीर सिंह ने शनिवार को ज्वार-मसलाना खड्ड पर बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। विधायक ने पूजा-अर्चना की और निर्माण कार्य का नींव पत्थर रखा। इस पुल पर लगभग सवा दो करोड़ की लागत आएगी। विधायक ने कहा कि इस पुल का निर्माण होने से आधा दर्जन गांवों का 35 साल का इंतजार खत्म हो गया है। समय-समय पर लोगों की तरफ से खड्ड पर पुल निर्माण की मांग की जाती रही है।
विज्ञापन

पुल बनने से मसलाणा, सलहाणा, गुलियार, राजपुर जस्वां और दलैहण निवासियों को लाभ मिलेगा। इन गांवों की सैकड़ों की आबादी ज्वार-मसलाना सड़क मार्ग से ही राष्ट्रीय उच्च मार्ग 3 ज्वार तक पहुंच पाते हैं। मार्ग पर पड़ती मुख्य खड्ड पर पुल न होने के चलते यह सड़क बरसात के मौसम में पूरी तरह से बंद हो जाती थी।
विज्ञापन

इससे लोगों को निजात मिलेगी। इस मौके पर ठेकेदार सतीश शर्मा, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एचएल शर्मा, एसडीओ हरगोविंद कौशल, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष, मंडल के मन की बात के प्रभारी हरदीप जस्सल, महेश मेहता, कुलदीप ठाकुर, सतीश बावा, बशीर मोहम्मद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बशीर मोहम्मद, कपूरदीन, ज्वार के प्रधान संदीप राणा, पंडित रामपाल शर्मा, अशोक कुमार, ग्राम पंचायत राजपुर जस्वां के उपप्रधान अनिल कुमार, अश्वनी ठाकुर, रामपाल शास्त्री, हेमराज, राजकुमार ठाकुर, सफी मोहम्मद, राजेश गौतम और अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महासचिव जाकिर मोहम्मद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed