{"_id":"6848175853a0551cc302c0c3","slug":"branch-manager-and-employees-of-loan-company-accused-of-embezzlement-of-rs-3-lakh-una-news-c-93-1-ssml1048-156009-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: लोन कंपनी के शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों पर तीन लाख के गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: लोन कंपनी के शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों पर तीन लाख के गबन का आरोप
विज्ञापन
कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधन की शिकायत पर अंब थाना में केस दर्ज
गलत तरीके से कंपनी और ग्राहकों के पैसे के गबन के हैं आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। लोन कंपनी आरएम अप मनी लिमिटेड ब्रांच होशियारपुर पंजाब की तरफ से अपनी अंब शाखा के प्रबंधक समेत तीन कर्मचारियों के विरुद्ध कंपनी की जाली रसीदें काटकर तीन लाख की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी की आरएम सुनीता ने अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें बताया गया कि उनकी कंपनी की एक ब्रांच नैहरियां रोड अंब में है। शाखा का प्रबंधक मनजिंद्र सिंह बराड़ निवासी अमृतसर पंजाब और दो कर्मचारी विनय अवस्थी निवासी घनारी और अभिषेक मिन्हास काम करते हैं। उन्हें ग्राहकों से पता चला कि तीनों आरोपियों ने कंपनी की जाली रसीदें जारी करके गलत तरीके से आर्थिक लाभ कमाया। जब कंपनी की तरफ से इस बारे में छानबीन की तो पाया कि आरोपियों ने ग्राहकों के 2,74,650 रुपये और कंपनी के 25,900 रुपये का गबन किया है। कंपनी की तरफ से संपर्क करने पर तीनों आरोपियों ने फोन नहीं उठाया और फोन बंद कर देते हैं। एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 318(4), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।