फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Brahma Kumaris' message chariot taken out on Mahashivratri

Una News: ब्रह्मकुमारीज का महाशिवरात्रि पर निकला संदेश रथ

Fri, 21 Feb 2025 05:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
Brahma Kumaris' message chariot taken out on Mahashivratri
शिव और शंकर में अंतर का लोगों को दिया संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। ब्रह्मकुमारीज सेवा केंद्र मैहतपुर के सौजन्य से महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर एक समारोह का आयोजन किया गया। सेवा केंद्र पर ध्वजारोहण की रस्म ब्रह्मकुमारीज जिला प्रभारी बीके आशा दीदी, मैहतपुर सेवा केंद्र की प्रभारी बीके बबीता, बीके अशोक भाई, बीके रामकृष्ण भाई सहित उपस्थित अन्य लोगों ने मिलकर की। ध्वज के समक्ष उपस्थित होकर सभी लोगों ने पवित्र जीवन बनाने की शपथ ली। ऊना जिला ब्रह्मकुमारीज प्रभारी बीके आशा दीदी ने अपने संबोधन में शिव और शंकर में क्या अंतर है, इसे विस्तार से बताया। कहा कि परमपिता शिव और शंकर में अंतर वैसा है जैसे एक पिता व पुत्र में होता है। परमपिता परमात्मा शिव निराकार ज्योति स्वरूप में हैं, जोकि कल्याणकारी है। कल्याणकारी परमात्मा को साकार रूप में पूजने के लिए शिवलिंग का निर्माण किया गया हैं। शिवलिंग को काला इसलिए दिखाया गया है कि अज्ञानता रूपी रात्रि में परमात्मा अवतरित होकर अंधकार व अज्ञान को मिटाते हैं, जबकि भगवान शंकर को साकार रूप के रचनाकार माना जाता है, जो सृष्टि का विनाश, ब्रह्मा सृष्टि की स्थापना व विष्णु द्वारा सृष्टि की पालना कराते हैं। मैहतपुर से महाशिवरात्रि संदेश रथ जिस पर द्वादश ज्योतिर्लिंग और बाबा बर्फानी अमरनाथ की सुंदर झांकी को दर्शाया गया है, इसके माध्यम से जिलाभर में अपने संदेश को पहुंचाया जा रहा है। वीरवार को संदेश रथ की ओर से गांव भटोली, विभोर साहिब, जखेड़ा, स्वामीपुर बाग, ब्रह्महुति आदि में महाशिवरात्रि पर्व की महिमा तथा उसके वास्तविक उद्देश्य को लेकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed