फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   boy drowned, died

खड्ड मेें डूबने से बालक की मौत

Mon, 01 Aug 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Mon, 01 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
boy drowned, died
drowned

जिला मुख्यालय के साथ लगती जलग्रां खड्ड में एक दस वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपू पुत्र हरि ओम निवासी जनकौर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक जनकौर निवासी दीपू अपने दोस्तों के साथ जलग्रां खड्ड में अपने दोस्तों के साथ नहा रहा था कि तभी बहाव तेज होने से दीपू खड्ड में डूब गया।

विज्ञापन


दोस्तों के चिल्लाने पर स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हुए लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला। कड़ी मशक्कत के बाद दीपू के शव को खड्ड से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रत्यक्षदर्शियों के ब्यान कलमबद्ध कर लिए हैं। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। उधर, एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed