फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   boxer questioned on delcaration of result

प्रतियोगिता के दौरान बॉक्सर ने लगाए पक्षपात के आरोप

Sun, 26 Dec 2021 06:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
boxer questioned on delcaration of result
अंब(ऊना)। क्षेत्र के एक युवा बॉक्सर ने प्रतियोगिता के दौरान उसके साथ पक्षपात किए जाने का आरोप लगाया है। युवक के अनुसार जिला स्तरीय प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में स्टेज पर रेफरी ने उसे विजेता घोषित किया। लेकिन दस मिनट बाद जब वह कपड़े बदलकर स्टेज पर आया तो उसके विरोधी बॉक्सर को विजेता घोषित कर दिया गया। जबकि आयोजकों ने इसके लिए तकनीकी गलती के कारण हुई घटना बताया।
विज्ञापन

खिलाड़ी रिशभ ने आरोप लगाया कि अंब के तहत हंबोली में आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 38-40 किलो भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में जोकि तीन राउंड तक चला। उसने तीनों राउंड में अपने प्रतिद्वंद्वी पर अच्छा स्कोर किया। मुकाबला समाप्त होने पर ज्यूरी के निर्णय के बाद रेफरी ने हाथ उठाकर उसे विजेता घोषित किया। इसका उसके पास वीडियो क्लिप के रूप में प्रमाण भी है। लेकिन जब बाद में मेडल सेरेमनी के लिए बुलाया गया तो उसे रनरअप घोषित किया गया। इस तरह से पक्षपात कर उसे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से भी वंचित कर दिया गया। इस संबंध में प्रतियोगिता के आयोजक सक्षम बॉक्सिंग क्लब हंबोली के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि स्कोरिंग में समस्या के चलते हुई समस्या पेश आई। प्रतियोगिता का निर्णय सही हुआ है। एक जज से टेक्निकल मिसटेक हुई। उसे उसी वक्त हल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed