फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Boul-Jhambar road gets a new path, NABARD approves Rs 12 crore

Una News: बौल–झंबर सड़क को मिली नई राह, नाबार्ड से 12 करोड़ की स्वीकृति

Wed, 15 Oct 2025 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Boul-Jhambar road gets a new path, NABARD approves Rs 12 crore
विकास की बात
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को बाबा डेरा रुद्रानंद तक मिलेगा सीधा मार्ग

जोगिंद्र देव आर्य
थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की शृंखला में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई है। क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग अब साकार होने जा रही है। बौल से झंबर तक बनने वाली सड़क परियोजना को नाबार्ड से 12 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।
यह सड़क न केवल स्थानीय लोगों के लिए सुविधाजनक परिवहन का माध्यम बनेगी, बल्कि धार्मिक और आर्थिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सड़क निर्माण के बाद झंबर तक की दूरी करीब 22 किलोमीटर तक कम हो जाएगी, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही बाबा डेरा रुद्रानंद के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब सीधा और सुरक्षित मार्ग उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

वर्षों से यह परियोजना वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) न मिलने के कारण रुकी हुई थी। कई बार प्रस्ताव भेजे जाने के बावजूद विभागीय मंजूरी न मिलने से योजना अधर में लटकी रही। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए स्वयं विभागीय अधिकारियों और उच्चस्तरीय बैठकों में यह मुद्दा उठाया। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप वन विभाग ने अंततः अनापत्ति जारी की, जिसके बाद नाबार्ड ने 12 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी।स्थानीय निवासी अशोक कुमार, सुभाष चंद और इकबाल सिंह ने बताया कि पहले झंबर पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन अब सीधा मार्ग बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और बहुत जल्द निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। सड़क निर्माण में गुणवत्ता और टिकाऊपन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि यह मार्ग लंबे समय तक सुचारु रूप से उपयोग में रहे। -संदीप गौतम, सहायक अभियंता, लोनिवि बंगाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed