{"_id":"6afaf444ec581871c809cac4","slug":"boosted-the-morale-of-junior-players-in-bangana-una-news-c-93-1-ssml1048-213602-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बंगाणा में जूनियर खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बंगाणा में जूनियर खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल
Mon, 16 Nov 2026 05:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 16 Nov 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भारतीय वॉलीबॉल टीम के पूर्व कप्तान, वर्तमान चयनकर्ता एवं बीएसएफ में कमांडर इन चीफ राणा सुरजीत सिंह कंवर ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल संघ की कार्यप्रणाली और राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर के नेतृत्व की सराहना की।
प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने पर वीरेंद्र कंवर, महासचिव मदन राणा, जिला महासचिव राजेंद्र रिंकू, प्रतियोगिता संचालक चरणजीत शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कंवर ने अपने खेल जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर खिलाड़ी सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें बेहतर मंच और मार्गदर्शन देने की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल वॉलीबॉल संघ खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने और प्रतियोगिताओं के आयोजन में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने युवाओं को चिट्टे जैसे नशे से दूर रहने का संदेश दिया।