{"_id":"68cac9e0f08d15e8950177d7","slug":"body-of-a-middle-aged-man-recovered-at-amb-andaura-railway-station-una-news-c-93-1-una1002-165858-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बुधवार को एक 57-58 वर्ष के अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। शुरुआती जानकारी के अनुसार उसके शरीर पर केवल कैपरी (निक्कर) थी। मौके से किसी भी प्रकार का पहचान संबंधी सामान नहीं मिला है।
स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र व एचसी मोहिंदर पाल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया। सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पहचान के प्रयास में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
शव को 72 घंटे तक मार्चरी में रखा जाएगा और इस दौरान लोगों को सूचना दी जाएगी ताकि शव को उसके वारिसों को सुपुर्द किया जा सके। यदि इस अवधि में पहचान नहीं हो पाई, तो शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।